Vedant Samachar

Corona Virus Updated : बद्रीनाथ की यात्रा से आया युवक पॉजिटिव, जिले में अब तक इतने एक्टिव केस…

Vedant samachar
2 Min Read

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। अब बद्रीनाथ से यात्रा कर लौटे युवक को कोरोना निकला है। मुरार निवासी 41 वर्षीय युवक के कोविड पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ विभाग ने उसे होम आइसोलेशन में रखा है। वर्तमान में ग्वालियर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब 6 हो गई है।

देश-प्रदेश की तरह ग्वालियर में भी कोरोना के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। मुरार निवासी व्यक्ति बीती 29 मई को बद्रीनाथ धाम दर्शन के लिए गया था और वहां से 6 जून को वापस घर लौटा, उसे सर्दी जुकाम और बुखार आ रहा था। पहले प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया और दवा ली, लेकिन जब आराम नहीं मिला तो जिला अस्पताल मुरार पहुंचा। जहां डॉक्टर ने मरीज में कोरोना के लक्षणों को देखते हुए जांच कराई।

जांच रिपोर्ट में अब कोरोना होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है। ग्वालियर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव का कहना है कि रविवार को कोरोना मरीज के घर के अन्य पांच सदस्यों के सैंपल नहीं हो सके हैं, ऐसे में सोमवार को सैंपल लेने की कार्रवाई की गई है। जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है।

इसके साथ ही मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री के साथ उसकी कांटेक्ट हिस्ट्री को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम आज जानकारी जुटाएगी। आपको बता दें बद्रीनाथ से लौटे व्यक्ति सहित वर्तमान में मौजूद कोरोना के 6 एक्टिव केसों में एक होटल कारोबारी, एक दिल्ली से लौटी युवती और तीन डॉक्टर शामिल है।

Share This Article