[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

KORBA NEWS:कोविड का डर 20 बेडेड आइसोलेशन वार्ड बना कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने पर जोर…

KORBA NEWS:कोविड का डर 20 बेडेड आइसोलेशन वार्ड बना कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने पर जोर…

कोरबा,09जून 2025(वेदांत समाचार)। प्रदेश की राजनधानी रायपुर में कोविड के 4 पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सरकार ने अलर्ट जारी किया है। कोविड की पहली लहर में कोरबा जिला हॉट स्पॉट बना रहा इसलिए मौजूदा खतरे में यहां भी कोविड का डर है। लोगों को कहा जा रहा है कि वे सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दें। मेडिकल कॉलेज हास्पिटल के सहायक अधीक्षक डॉ. जाटवर ने बताया कि अग्रिम तैयारियों के अंतर्गत यहां पर 20 बेडेड क्षमता का आइसोलेशन वार्ड बना लिया गया है। इसमें आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है।

स्थिति के आधार पर अस्पताल प्रबंधन इसे कोविड वार्ड में बदल देगा। हालांकि अभी की स्थिति में इसी परिसर में 4 बेडेड कोविड वार्ड तैयार है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सरकार की गाइड लाइन के अंतर्गत जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। बताया गया कि वायरोलॉजी लैब एक्टिव है। सर्दी-खांसी की मरीजों और अन्य मामलों की जांच के लिए हमारा सिस्टम काम कर रहा है। बताया गया कि जिन मामलों में लोगों को सर्दी-खांसी लंबे समय से है वे अनिवार्य रूप से कोविड टेस्ट कराएं। पॉजिटिव केस की स्थिति में कंफर्मेशन रिपोर्ट एम्स रायपुर भेजी जाएगी।

[metaslider id="133"]

Vedant samachar