Vedant Samachar

दुर्ग पुलिस में ट्रांसफर, जारी लिस्ट में 100 से ज्यादा जवानों के नाम…

Vedant samachar
1 Min Read

दुर्ग,09जून 2025(वेदांत समाचार)। जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल लगातार जिले की पुलिसिंग को सुधारने के लिए सख्त कदम उठा रहे हैं। एक महीने के अंदर उन्होंने तीसरी बार फिर से एक ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने 8 जून को 119 लोगों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। इसमें एक एसआई, 26 एएसआई, 12 प्रधान आरक्षक और 80 आरक्षकों के नाम शामिल हैं। इस बार की लिस्ट में यह देखने को मिला है कि इसमें महिला एएसआई, महिला प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के काफी नाम शामिल हैं। एसएसपी विजय अग्रवाल ने एक महीने के अंदर ये तीसरी जंबो ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इससे पहले इन्होंने 18 मई को 53 और 17 मई को 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया था। इस तरह लगातार हो रहे फेरबदल से पुलिस महकमें हड़कंप मचा हुआ है।

Share This Article