[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

हसदेव नदी में हादसा: बेटा-बेटी को बचाया, लेकिन खुद डूब गया पिता; बच्चों के साथ गया था नहाने, तलाश जारी

जांजगीर,07 जून ( वेदांत समाचार)। जांजगीर-चांपा जिले के हथनेवार एनीकेट में पिता ने अपने बच्चों की जान को बचा ली, लेकिन खुद हसदेव नदी में डूब गया। घटना शनिवार सुबह 7:15 बजे की है। 38 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद साहू अपने बच्चों श्वेता और मनीष के साथ नहाने गए थे। नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। लक्ष्मी प्रसाद ने तुरंत छलांग लगाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाल लिया। लेकिन वह खुद नदी से बाहर नहीं आ सके और लापता हो गए।

पिता अपने बच्चों श्वेता और मनीष के साथ नहाने गए थे।घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची। नगर सैनिक गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया। हसदेव नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। 4 घंटे बीत जाने के बाद भी लक्ष्मी प्रसाद का कोई पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार खोज में जुटी है। पिता ने अपने बच्चों की जान को बचा ली, लेकिन खुद हसदेव नदी में डूब गया।

[metaslider id="133"]