[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG NEWS:सालेम इंग्लिश स्कूल में ‘ईको रिदम’ के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस…

CG NEWS:सालेम इंग्लिश स्कूल में ‘ईको रिदम’ के साथ मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस…

रायपुर,07जून 2025(वेदांत समाचार) । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सालेम इंग्लिश स्कूल में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘ईको रिदम’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में नवनिर्मित लोकमाता देवी अहिल्या बाई स्टेज का लोकार्पण राइट रेव. सुषमा कुमार, बिशप, डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़, सी.एन.आई. ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत रेव. असीम पी. विक्रम, प्रेस बीटर इंचार्ज, सेंट पौल्स चर्च, सी.एन.आई. द्वारा प्रार्थना से की गई। इसके बाद छत्तीसगढ़ी डांस ‘तरी हरि’ की रंगारंग प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अब्दुल रज़िक ने छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत किया, जबकि राकेश शर्मा ने ‘रिमझिम गिरे सावन’ और अन्य लोकप्रिय गीतों के माध्यम से माहौल में ऊर्जा भर दी।

गायिका निशा शर्मा द्वारा प्रस्तुत ‘ऊँचा सा कोई एकतारा’ गीत को खूब सराहना मिली, वहीं समीर खान ने भी अपने सुरों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमती नीलम सिंह, पर्यावरण सलाहकार, ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व रेखांकित करते हुए कहा, “अगर पांच सेकंड के लिए भी ऑक्सीजन रुक जाए, तो धरती की संरचना डगमगा जाएगी। इसलिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना और उसकी सुरक्षा करनी चाहिए।”

इस आयोजन में बिशप सुषमा कुमार, नितिन लॉरेंस (वाइस प्रेसिडेंट, डायोसिस ऑफ छ.ग.), जयदीप रॉबिन्सन (सेक्रेटरी, CDBE), रेव. सुभोध कुमार, रेव. पी. विक्रम, तथा मनशीष केजू विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती रूपिका लॉरेंस, प्रभारी प्राचार्या, सालेम इंग्लिश स्कूल के निर्देशन में किया गया।

[metaslider id="133"]

Vedant samachar