दूसरी महिला को पत्नी समझ सैफ ने रखा कंधे पर हाथ, देखते ही Kareena ने दिया ये रिएक्शन, फैंस बोले- अब खैर नहीं

सैफ अली खान और करीना कपूर बी टाउन के एडोरेबल कपल माने जाते हैं। इतने सालों बाद भी फैंस के बीच इनकी जोड़ी हिट है। दोनों बॉलीवुड के हैपनिंग कपल में से एक माने जाते हैं। इनकी केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। बिजी शेड्यूल से अलग ये कपल अक्सर फॉरेन लोकेशन्स पर छुट्टियां मनाते नजर आता है। अगर वहां नहीं, तो एयरपोर्ट से कपल के वीडियो जरूर सामने आते हैं। 

सैफ एक्टिंग के अलावा अपने विटी नेचर के लिए भी जाने जाते हैं। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके सामने आने के बाद फैंस उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की बात कर रहे हैं। इस वीडियो को देख कई यूजर्स की हंसी तक छूट गई है। ऐसा क्या है इस वीडियो में, आइये जानते हैं।

चर्चा में आया सैफ का ये वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें करीना और सैफ एयरपोर्ट पर देखे जा सकते हैं। इस दौरान तैमूर और जेह भी कपल के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सैफ दूसरी महिला को करीना समझकर उसके कंधे पर हाथ रखते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल, महिला कर्मचारी और करीना दोनों ने रेड कलर का जैकेट पहना है। सैफ एक नजर में ड्रेस को देख उस महिला को करीना समझ लेते हैं। लेकिन जैसे ही वह महिला कर्मचारी पर हाथ रखते हैं, उन्हें एहसास होता है कि वह तो बेबो हैं ही नहीं। फिर सैफ हंसने लगते हैं। उनकी ये हरकत देख करीना का रिएक्शन देखने लायक होता है।

फैंस ने ली चुटकी

इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, ‘करीना के एक्सप्रेशन चेंज हो गए। सैफ की तो खैर नहीं।’ एक ने लिखा, ‘करीना सोच रही होगी- घर चलो बताती हूं।’