बड़ी खबर : मुख्यमंत्री के पिता की तबीयत बिगड़ी, ICU में किया गया भर्ती

राजस्थान। राजस्थान के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप शर्मा की तबीयत बिगड गई है। उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टर्स की ओर से बताया गया है कि अब उनकी तबीयत में सुधार है और आज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।

डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के पिता की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। घर पर उनके पेट में दर्द के साथ ही यूरिन में दिक्कत के चलते उन्हें ICU में भर्ती किया गया। हालांकि उनकी हालत पहले से ठीक है। वहीं, आज डिस्चार्ज भी किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि सीएम भजन लाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप बेटे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आए हुए थे। शपथ ग्रहण से पहले सीएम ने अपनी पत्नी संग अपने माता-पिता से मुलाकात भी की थी, और उनके पैर धोकर उनका आर्शीवाद भी लिया था।