छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा ने दिया ये जवाब, देखें VIDEO…

छत्तीसगढ़ में नया मुख्यमंत्री चुने जाने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री और राज्य के लिए बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों में से एक अर्जुन मुंडा ने शनिवार को रांची में कहा, “बहुत जल्द मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी.

आज-कल में छत्तीसगढ़ जाएंगे. विधायक दल के साथ चर्चा के बाद फैसला लिया जाता है.” बता दें कि बीजेपी ने शुक्रवार को अर्जुन मुंडा के साथ केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को छत्तीसगढ़ के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।