Optical Illusion: तस्वीर में कहीं छिपा है बल्ब, क्या 9 सेकेंड के भीतर खोज सकते हैं इसे आप

Optical Illusion: हमारे शरीर को हेल्दी रखने के एक्सरसाइज की जरूरत होती है। वैसे ही, दिमाग को हेल्दी रखने के लिए उसे भी एक्सरसाइज की जरूरत होती है। दिमाग को एलर्ट रखने के लिए उसका तेज होना जरूरी है। आप जितनी इसकी एक्सरसाइज करवाएंगे, यह उतना ही तेज बनेगा। इसलिए रोज थोड़ी देर कोई ब्रेन एक्सरसाइज करना चाहिए। ब्रेन की एक एक्सरसाइज करने के लिए आप ब्रेन टीजर, पजल या ऑप्टिकल इल्यूजन आदि की मदद ले सकते हैं। ये आपको आसानी से इंटरनेट भी मिल सकते हैं। कितने ही ऑनलाइन गेम्स भी दिमाग को एक्टिव रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। इससे न केवल आपका दिमाग तेज बनेगा बल्कि आपकी याद करने की क्षमता भी बढ़ेगी।

अब जाहिर सी बात है कि अगर कोई काम रोज-रोज करते हैं, तो धीरे-धीरे आप उसके महारथी बनने लगते हैं। ऐसे ही अगर आप रोज ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करते हैं, तो कुछ ही समय में आप इसके एक्सरपर्ट बन जाएंगे। तो, चलिए ऑप्टिकल इल्यूजन के धुरंधर बनने का सफर शुरू करते हैं और आज के चैलेंज को हल करते हैं।

आज का ऑप्टिकल इल्यूजन काफी मुश्किल है। इसे हल करने के लिए आपकी आंखों का तेज होना बहुत जरूरी है। हालांकि, अगर आपने पहले भी ऐसे गेम्स खेले हैं, तो आपको ज्यादा मुश्किल नहीं होगी। ऊपर दी हुई तस्वीर में, एक लाइब्रेरी की फोटो दी गई है, जिसमें एक बल्ब की तस्वीर छिपी हुई है, जिसे आपको 9 सेकेंड में खोजना है। इसे ढूंढ़ना काफी मजेदार होगा और आपकी नजरें कितनी तेज हैं, यह भी पता चला जाएगा।

इस तरह ढूंढ़ें इस ऑप्टिकल इल्यूजन का हल

हर ऑप्टिकल इल्यूजन को सुलझाने का एक तरीका होता है। अगर आपको यह तरीका पता है, तो किसी भी ऑप्टिकल इल्यूजन को सुलझाने में आपको कोई तकलीफ नहीं होगी। हालांकि, अगर यह ट्रिक आपको नहीं पता, तो यह काफी मुश्किल हो सकता है आपके लिए। ऑप्टिकल इल्यूजन को सुलझाने के लिए, उस तस्वीर को बाईं ओर से दाईं ओर तक देखने से शुरू करें। इसके बाद तस्वीर को तीन हिस्सों में बांट लें और अपना जवाब ढूंढ़ें।

क्या मिला इस ऑप्टिकल इल्यूजन का हल?

अगर आपने इस तस्वीर में छिपे हुए बल्ब को ढूंढ़ लिया है, तो मुबारक हो। लेकिन अगर आप अभी तक इसे नहीं ढूंढ़ पाएं हैं, तो चिंता मत करीए। इसका जवाब खोजने में हम आपकी मदद कर देते हैं। अगर आप इस तस्वीर के दाईं ओर नीचे की तरफ ध्यान से देखेंगे, तो आपको एक किताब पर बल्ब बना हुआ नजर आएगा। इसे हमने हाइलाइट भी कर दिया है।