छत्तीसगढ़ : बृजमोहन, अजय चंद्राकर सहित 8 पूर्व मंत्रियों को मंत्रिमंडल में किया जाएगा शामिल? जानिए क्या कहा रमन सिंह ने…

रायपुर I भारतीय जनता पार्टी में ऐतिहासिक जीत के बाद अब मुख्यमंत्री के चयन और मंत्रीमंडल के गठन को लेकर बड़ी चुनौती है। राष्ट्रीय और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के बीच मंथन का दौर भी चल रहा है।

भाजपा के 8 पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, केदार कश्यप, लता उसेंडी, विक्रम उसेंडी अच्छी लीड से जीतकर आए हैं। इसी तरह तीन सांसद अरुण साव, रेणुका सिंह और गोमती साय भी विधायक चुने गए हैं। इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक जीते हैं।

मुख्यमंत्री के लिए इन सभी की दावेदारी है, इसके अलावा ओपी चौधरी, विजय शर्मा जैसे 28 नए चेहरों को भी जीत मिली है। इनमें से 12 मंत्री का चयन करना बड़ी चुनौती है। इस बीच एक बात तो तय है कि प्रोटेम स्पीकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे।