CG News :अखिल जैन ने किया हरिओम गौशाला का अवलोकन, सेवाभाव को सराहा

दुर्ग,01 दिसम्बर । एनिमल वेल फेयर बोर्ड के मानद प्रतिनिधि अखिल जैन ने श्रीहरिओम गौशाला के सक्रिय गौ सेवक भगवान दास अग्रवाल, गौशाला के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल दुर्ग के साथ हरिओम गौशाला का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि यह बहुत ही सुंदर स्वच्छ गौशाला है जिसका गौसेवक पूर्ण सेवा भाव से संचालन कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से गौ शाला को आत्म निर्भर बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। जैन ने खैरागढ़ स्थित मनोहर गौशाला में निर्मित फसल अमृत की पूरी जानकारी दी। उन्होंने इस संबंध में तैयार की गई रिसर्च बुक भी भेंट की।

गौसेवकों ने कहा कि वे जल्द ही मनोहर गौशाला खैरागढ़ आएंगे और फसल अमृत व गौ अर्क निर्माण जानकारी विस्तार से लेंगे। इस मौके पर  दीपक अग्रवाल उपस्थित रहे। जैन ने बताया कि वे सभी को गौशाला से जोड़ते हैं और एक दूसरे के सहयोग से गौ माता को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में काम करते हैं।  आखिल जैन पदम डाकलिया अभी तक 12 राज्यो में आत्म निर्भर गौ शाला बनाने हेतु मार्गदर्शन दे चुके है उनका सपना है कि देश की सभी गौशाला आत्म निर्भर बन जाए।