साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेज के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें रश्मिका मंदाना का नाम जरूर शामिल होगा। इस समय रश्मिका अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई हैं। खास बात ये है कि इस वीडियो में रश्मिका अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की ब्रांड की जैकेट पहने हुए दिखाई दे रही हैं।
रश्मिका मंदाना का लेटेस्ट वीडियो आया सामने
लंबे समय से विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा है। कई मौकों पर इन दोनों सेलेब्स ने इशारों ही इशारों में अपने रिलेशनशिप की खबरों का हवा दी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर कभी भी रश्मिका और विजय ने अपनी रिश्ते को स्वीकारा नहीं है।
इस बीच इंस्टेंट्स बॉलीवुड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रश्मिका मंदाना को एयरपोर्ट पर देखा जा सकता है। गौर करने वाली बात ये है कि इस वीडियो में रश्मिका मंदाना ने जो हुडी पहनी है, वो विजय देवरकोंडा के क्लोथ ब्रांड राउडी की है। इसका अंदाजा रश्मिका के जैकेट पर बने लोगो से आसानी से लगा सकते हैं।
इतना ही नहीं रश्मिका मंदाना ने इस दौरान एयरपोर्ट पर फैंस के साथ जमकर सेल्फी भी क्लिक कराई हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिश्ते को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
‘एनिमल’ में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना
गौर करें रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के वर्क फ्रंट की तरफ तो जल्द ही रश्मिका मंदाना फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आने वाली हैं। इस मूवी में रश्मिका सुपरस्टार रणबीर कपूर की पत्नी गीतांजलि की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों में अपनी अदाकारी से रश्मिका मंदाना ने हर किसी का दिल जीत लिया है। बता दें कि शुक्रवार यानी 1 दिसंबर को रश्मिका की ‘एनिमल’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।