[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

कोरबा के प्रतिभाशाली भाई-बहन ने पुणे में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया…

कोरबा के प्रतिभाशाली भाई-बहन ने पुणे में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया…

कोरबा,03जून 2025(वेदांत समाचार)। जिले के बालको नगर निवासी प्रांजल साहू और उनकी छोटी बहन आरोही साहू ने पुणे में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। प्रांजल साहू ने जूनियर वर्ग में तबला वादन में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आरोही साहू ने सेमी क्लासिकल नृत्य में द्वितीय स्थान हासिल किया।

अंतरराष्ट्रीय संगीत स्पर्धा के लिए चयन

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के लगभग 4000 कलाकारों ने भाग लिया था। प्रांजल साहू और आरोही साहू दोनों ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय संगीत स्पर्धा के लिए चयनित हुए हैं।

गुरुजनों का मार्गदर्शन

प्रांजल साहू मोरध्वज वैष्णव और नवीन महंत से तबला वादन की शिक्षा ले रहे हैं, जबकि आरोही साहू मौसमी शाह शर्मा से नृत्य सीख रही हैं। उनके पिता डेमेश साहू बालको वेदांता में कार्यरत हैं।

परिवार और समाज में खुशी की लहर

प्रांजल और आरोही की इस उपलब्धि से उनके परिवार और समाज में खुशी की लहर है। दोनों भाई-बहन की इस सफलता से छत्तीसगढ़ के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

[metaslider id="133"]

Vedant samachar