IPL 2024 Retention: ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियां आज BCCI को सौंपेगी रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट, Hardik Pandya पर होगी सभी की निगाहें

IPL 2024 Retention: इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है। दिसंबर में होने वाली मिनी नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजियां आज बीसीसीआई को अपनी रिटेंशन सूची सौंपेगी। इस दौरान ट्रांसफर विंडो के जरिए भी टीमों में शामिल हुए खिलाड़ियों की लिस्ट भी साफ होगी। वहीं, कुछ खिलाड़ियों ने व्यस्त शेड्यूल के चलते आगामी सीजन से हटने का फैसला किया है। 19 दिसंबर को दुबई में दोने वाले ऑक्शन से पहले इन खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी छोड़ने वाली है, आइए जानते हैं।

IPL 2024 Retention: हार्दिक पांड्या पर होगी सभी की निगाहें

दरअसल, रिटेंशन-डे से पहले ट्रेडिंग विंडो में प्लेयर्स की अदला-बदली देखने को मिली। हार्दिक पांड्या इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं, क्योंकि गुजरात टाइटंस के कप्तान एक बार फिर अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में लौट रहे हैं। बस इस बात का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।

बता दें कि गुजरात की टीम पिछले दो सीजन से आईपीएल खेल रही है और पिछले दोनों सीजन में हार्दिक की कप्तानी में वह फाइनल में पहुंची है। 2022 में तो गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी। ऐसे में हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस IPL 2024 के लिए रिलीज करने को तैयार हैं।

IPL 2024 Retention: जो रूट और बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2024 से नाम वापस लिया

इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज जो रूट और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2024 के लिए अपना नाम वापस ल लिया है। फिटनेस और वर्कलोड की वजह से खिलाड़ियों ने ये फैसला लिया है

IPL 2024 Retention: दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को किया रिटेन

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ओपनर पृथ्वी शॉ को टीम के साथ जोड़े रखने का मन बनाया है। शॉ चोट से उबर रहे हैं।

IPL 2024 Retention: KKR ने शार्दुल ठाकुर को किया रिलीज

कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर दिया है। 

IPL 2024 Retention Live: कहां देख सकते हैं आईपीएल रिटेंशन की लाइव स्ट्रीमिंग

बता दें कि आईपीएल 2024 रिटेंशन की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema पर शाम 4 बजे एक शो के जरिए हो सकती है, जबकि लाइव कार्यक्रम का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी पर 4 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा।