[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे..सक्रिय मामलों की संख्या 3961 तक पहुंच गई


Corona in India : देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, सोमवार सुबह तक कुल सक्रिय मामलों की संख्या 3961 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में इस संक्रमण से चार मरीजों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज सुबह 8.30 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल 3961 सक्रिय मामले हैं। अब तक 2188 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और 1 जनवरी से अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 203 सक्रिय मामले सामने आए हैं और 370 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, लेकिन इस दौरान चार लोगों की जान चली गई। राष्ट्रीय राजधानी के अलावा महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में कोरोना से एक-एक मरीज की मौत हुई है,स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोविड संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है और लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क का इस्तेमाल करने और कोरोना से बचाव के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है।

इन राज्यों में इतने मानले सक्रिय


कुल सक्रिय मामलों में से केरल में सबसे अधिक 1435 मामले हैं, जिसके बाद महाराष्ट्र में 506 मामले हैं। दिल्ली में 483 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा गुजरात में 338, पश्चिम बंगाल में 331, कर्नाटक में 253, तमिलनाडु में 189, उत्तर प्रदेश में 157, राजस्थान में 69, पुडुचेरी में 38, आंध्र प्रदेश में 30, हरियाणा में 28, मध्य प्रदेश में 23, गोवा में 10, झारखंड में 11, ओडिशा में 12, जम्मू-कश्मीर में नौ, छत्तीसगढ़ में सात, बिहार और असम में पांच-पांच, पंजाब में छह, सिक्किम में चार, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और तेलंगाना में तीन-तीन, मिजोरम में दो और चंडीगढ़ में एक सक्रिय मामला है।

[metaslider id="133"]