Vedant Samachar

महासमुंद : विरोध के बावजूद युक्तियुक्तिकरण प्रक्रिया शुरू, काउंसलिंग के बाद कलेक्टर ने दिया तत्काल पदस्थापना का आदेश

Vedant samachar
2 Min Read

रवि विदानी, महासमुंद,02जून 2025(वेदांत समाचार)। जिले में शासन के निर्देशानुसार विद्यालयों का युक्तियुकरण के तहत समायोजन किया जा रहा है। जिसमें कलेक्टर की मौजूदगी में अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग किया गया। जिसमें पहले दिन 256 अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग किया गया। काउंसलिंग के पश्चात कलेक्टर ने तत्काल पदस्थापना आदेश शिक्षकों को दिया।

आपको बता दें कि महासमुंद जिले के 256 शिक्षकों का काउंसलिंग आज किया गया, जिसमें से 241 शिक्षकों की काउंसलिंग के बाद उन्हें तत्काल पदस्थापना आर्डर जारी कर दिया गया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा पहला आदेश की कापी व्याख्याता निधि तिवारी को दिया गया।

गौरतलब हो कि युक्तियुक्तकृत एवं अन्य विद्यालयों में दर्ज संख्या के अनुपात में बसना विकासखण्ड में कुल अतिशेष शिक्षक 126, सरायपाली में 152, पिथौरा 139, महासमुंद में 211, बागबाहरा में 75 इस तरह कुल 703 शिक्षकों का नियमानुसार कांउसलिंग के माध्यम से रिक्त पदों पर समायोजन किया जायेगा। जिसमें प्राथमिक शाला अंतर्गत प्रधान पाठक के कुल 12 एवं सहायक शिक्षक के 433 अतिशेष पद हैं। इसी तरह उच्च प्राथमिक शाला अंतर्गत शिक्षकों के कुल 146, हाई स्कूल हायर सेकेण्ड्री अंतर्गत व्याख्याताओं के 101, व्यायाम शिक्षक के एक एवं सहायक शिक्षक विज्ञान के 10 अतिशेष पद है।

युक्तियुक्तकरण के काउंसलिंग में जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे सहित जिला स्तरीय समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

Share This Article