सुरेन्द्र ठाकुर/कोरबा/पाली, 18 सितंबर (वेदांत समाचार)। पाली तहसील कार्यालय में अतिथियों की उपस्थिति में अधिवक्ता कक्ष निर्माण का भूमिपूजन किया गया। ज्ञात हो कि पाली के अधिवक्ताओं की बहुप्रतीक्षित मांग थी कि उनके बैठने के लिए भवन का निर्माण किया जाए।

इस मांग को पूरा करते हुए पाली तानाखार के विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने अपने विधायक मद से अधिवक्ता भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया, साथ ही भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल ने तहसील परिसर में पेयजल एवं पार्किंग की व्यवस्था जल्द करने का भरोसा अधिवक्ता संघ ने साथियों को दिलाया,विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम,नपं अध्यक्ष अजय जायसवाल,विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मरकाम, विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम टेकाम,जगत राम नेताम,एस डी एम श्रीमती सीमा पात्रे,तहसील दार सूर्यप्रकाश केसकर, नायब सुजीत पाटले,सुश्री रासिका अग्रवाल, दीपक शर्मा,लहरें बाबू,अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेश राज,सचिव उपवन सिंह खैरवार,रामेश्वर पड़वार,रविन्द्र दास,प्रमोशन दास,राजकुमार वर्मा,अजय जायसवाल, एस पी कश्यप,गिरीश शर्मा,सुरेंद्र सिंह,द्वारिका मरावी,अश्वनी वर्मा,बजरंग वैष्णव,तीरथ डिक्सेना,हेमलता राज,अरविंद देवांगन,राहुल अग्रवाल,पंकज कुमार,सुनील प्रजापति,संतोष दास,गोवर्धन अनंत,रामचंद्र साहू,लक्ष्मण डिक्सेना,रामचंद्र केरकेट्टा सहित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।



