CG BREAKING : मतगणना के लिए की गई बेरिकेटिंग

सारंगढ़ बिलाईगढ़। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के संयुक्त सहयोग से सारंगढ़ के कृषि उपज मंडी प्रांगण में मतगणना के लिए आवश्यक बेरिकेटिंग कार्य शुरू हो गया है। पूर्व में मतदान सामग्री के लिए किए गए बेरिकेटिंग और पंडाल व्यवस्था को हटा लिया गया है। उल्लेखनीय है कि मंडी परिसर में ही जिले के दोनों विधानसभा सारंगढ़  और  बिलाईगढ़ का मतगणना रविवार 03 दिसंबर 2023 को किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के सभी जिले के सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी केन्द्र 01 नवंबर 2023 से खोले गए हैं। वर्तमान में धान कटाई का दौर शुरू हो चुका है। किसान अपने सामर्थ्य अनुसार स्वयं या मजदूरों से या सीधा खेत में धान काटने की मशीन से धान काट रहे हैं। क्षेत्र के खेतों में अभी भी धान पक रहे हैं, कटाई पूरा नहीं हो पाया है।

ऐसे में अंचल के सभी किसानों के धान कटाई से लेकर खरीदी केन्द्र तक पहुंचने का अनुमान लगाया जाए तो कम से कम 5 दिसंबर 2023 के बाद ही धान का आवक पर्याप्त मात्रा में किसान लेकर आएंगे। सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम रेड़ा के किसान चंपालाल सिदार आज भी ट्रैक्टर, हार्वेस्टर आदि के स्थान पर बैलों के सहारे खेती कर रहे हैं।