विधानसभा निर्वाचन संपन्न कराने 4485 मतदान अधिकारी-कर्मचारी मतदान केन्द्रों के लिए हुए रवाना

सामान्य प्रेक्षक, कलेक्टर एवं एसएसपी ने किया मतदान दलों का उत्साहवर्धन
लैलूंगा, रायगढ़ एवं खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लिए केआईटी रायगढ़ एवं धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए डाईट धरमजयगढ़ से हुआ सामग्री वितरण

रायगढ़, 16 नवम्बर2023 I विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के दूसरे चरण में 17 नवम्बर को होने वाले मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराने तीन विधान सभाओं के मतदान दल केआईटी गढ़उमरिया रायगढ़ से रवाना हुए। जिले के चारों विधान सभा में कुल 1085 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिसमें आज जिले के तीन विधान सभा क्षेत्र रायगढ़, खरसिया एवं लैलूंगा के लिए केआईटी कालेज गढ़उमरिया, रायगढ़ में मतदान सामग्री वितरण किया गया। वहीं धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट)धरमजयगढ़ में वितरण किया गया।


सामान्य प्रेक्षक डॉ.रूपांजलि कार्तिक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल, एसएसपी सदानंद कुमार, सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार पाण्डेय, सहायक कलेक्टर युवराज मरमट, आयुक्त नगर निगम सुनील कुमार चंद्रवंशी केआईटी पहुंच कर सामग्री वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान दलों से चर्चा करते निर्वाचन कार्य को बेहतर ढंग से संपन्न कराने हेतु उत्साहवर्धन करते हुए मतदान दलोंं को रवाना किया।  


सर्वप्रथम राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों की उपस्थिति में केआईटी गढ़उमरिया के स्ट्रांग रूम को खोला गया। तत्पश्चात विधानसभावार सामग्री वितरण बनाए गए थें, उन काउंटर से मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए सामग्री प्राप्त किए और अपने दल के साथ निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। उनके साथ सेक्टर अधिकारी के साथ एक-एक सुरक्षाकर्मी भी शामिल रहें।


1085 मतदान केन्द्रों में 4485 मतदान अधिकारी-कर्मचारियोंं की लगी ड्यूटी
जिले के चार विधानसभाओं के लिए कुल 1085 मतदान केंद्र बनाया गया हैं। जिसके लिए आज कुल 4485 मतदान कर्मियो की ड्यूटी लगाई गई हैं। जिले के चारों विधान सभा क्षेत्र में 1-1 दिव्यांग मतदान केन्द्र, 1-1 युवा मतदान केन्द्र, 10-10 संगवारी मतदान केन्द्र बनाए गए है। इसी तरह 662 सामान्य मतदान केन्द्र में 2648 मतदान अधिकारी-कर्मचारियोंं की ड्यूटी लगायी गयी है। 375 मिक्स मतदान केन्द्रों में 750 पुरूष एवं 750 महिला अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। 4 दिव्यांग एवं 4 युवा मतदान केन्द्र में 16-16 पुरूष अधिकारी-कर्मचारियोंं की ड्यूटी लगायी गयी है। 40 संगवारी मतदान केन्द्र में 160 महिला अधिकारी-कर्मचारियोंं की ड्यूटी लगायी गयी है। इस तरह 1085 मतदान केन्द्रों में 3430 पुरूष, 910 महिला तथा 145 माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगायी गयी है।