Vedant Samachar

किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 01 जून । आज दिनांक 1 जून को आरती हाउस अशोका रतन सोसायटी में किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के 2025-26 की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न हुई।

एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मुंदड़ा, संस्थाप एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदिवान सहित विभिन्न जिला प्रतिनिधी उपस्थित रहे। प्रदेश में किकबॉक्सिंग खेल एवं खिलाड़ियों के विकास हेतु आवश्यक प्रस्ताव पारित किए गए। जुलाई में रायपुर में आयोजित होने वाली सीनियर महिला पुरुष वर्ग के राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा की गई।

Share This Article