हादसा : सुरंग में फंसे 40 मजदूर, हादसे पर CM ने बनाई नजर, खुद ले रहें अपडेट

उत्तरकाशी में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा टूट गया है। सुरंग के अंदर 36 से ज्यादा मजूदर फंसे होने की सूचना है। हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी नजर बनाए हुए हैं।

सुरंग में फंसे श्रमिकों के लिए डाला ऑक्सीजन पाइप

हादसे को लेकर एसपी उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि रेस्क्यू किया जा रहा है। अंदर फंसे लोगों के लिए ऑक्सीजन पाइप डाल दिया गया है। फिलहाल किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। जल्द ही सभी को सुरक्षित निकाला जाएगा।

हादसे की वजह भूस्खलन होना बताई जा रही है। सिलक्यारा की ओर सुरंग के द्वार से 200 मीटर की दूरी पर यह भूस्खलन हुआ है। जबकि जो मजदूर काम कर रहे थे वो वाहन द्वार के 2800 मीटर अंदर हैं। रेस्क्यू के लिए जिला प्रशासन के साथ एसडीआरएफ की टीम और पुलिस भी मौके पर ही मौजूद है।