[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

KORBA NEWS:भारत सरकार द्वारा संचालित नमो फिट इंडिया क्लब फॉर साइकिल रैली कार्यक्रम का आयोजन…

KORBA NEWS:भारत सरकार द्वारा संचालित नमो फिट इंडिया क्लब फॉर साइकिल रैली कार्यक्रम का आयोजन…

कोरबा,01जून 2025(वेदांत समाचार)। भारत सरकार द्वारा संचालित नमो फिट इंडिया क्लब फॉर साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल, गेवरा द्वारा आज किया गया। प्रात: 6:30 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय बेहरा ए.पी.एम, एसईसीएल, गेवरा क्षेत्र एवं विद्यालय के प्राचार्य टी.पी.राव द्वारा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस रैली में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस दौरान साइकिल द्वारा 6 किलोमीटर नगर भ्रमण कर लोगों को स्वास्थ्य एवं फिट रहने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की पी. ई. टी श्रीमती वेदिका साहू द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सरलतापूर्वक संपन्न करने मे एस. ई. सी. एल. प्रबंधन, एन. सी.एच. हास्पिटल कर्मचारी, एवं एस. ई. सी. एल. सुरक्षा कर्मियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों का सहयोग भी सराहनीय रहा। कार्यक्रम के दौरान अविभावकगण भी बच्चों को उत्साहवर्धित करते दिखे। डी. ए. व्ही. पब्लिक स्कूल के चेयरमैन एस. के. मोहंती एवं श्रेया महिला समिति की अध्यक्षा संगीता मोहंती द्वारा डीएवी स्कूल एवं छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं दी गयी।

[metaslider id="133"]

Vedant samachar