[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

CG NEWS:रायपुर में देह व्यापार का धंधा ध्वस्त, एक महिला गिरफ्तार…

CG NEWS:रायपुर में देह व्यापार का धंधा ध्वस्त, एक महिला गिरफ्तार…

0.काम दिलाने के नाम पर आरोपिया सारंगढ़, जांजगीर-चांपा सरगुजा के गरीब लड़कियों को रायपुर लाकर देह व्यापार में धकेला

रायपुर,01 जून 2025(वेदांत समाचार)। रायपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में देह व्यापार के धंधे में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान रूषा खरे पति धनउ खरे उम्र 38 वर्ष निवासी अंबेडकर नगर पेंड्रावन थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि इटालिया हाउस भाटागांव में किराए के मकान में कुछ लोग देह व्यापार में लिप्त हैं। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि महिला के कब्जे से 1500 रुपये और कुछ कंडोम बरामद किए गए हैं। महिला पर आरोप है कि वह गरीब लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर रायपुर लाकर देह व्यापार में धकेलती थी।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन, निरीक्षक योगेश कश्यप, उपनिरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी, महिला प्रधान रक्षक 1220 योगिता मिश्रा, महिला आरक्षक 768 कावेरी चक्रवर्ती, आरक्षक 1506 नरेश क्षत्रिय, आरक्षक 1933 भुनेश्वर ठाकुर, आरक्षक 619 अनिल चंद्राकर, आरक्षक 158 सुनील शुक्ला, आरक्षक 1672 जितेंद्र साहू व आरक्षक 2089 कमलेश मांडवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने महिला के खिलाफ अपराध क्रमांक 224/2025 धारा 4,5,7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

[metaslider id="133"]

Vedant samachar