15 वी आल इंडिया ओपन कराते प्रतियोगिता में जिले के रजत गोयल ने जीता 1 स्वर्ण, 1 रजत सहित 2 पदक

सीएमए – छत्तीसगढ़ मार्शल आर्ट एवं किकबाक्सिंग एकेडमी में है अभ्यासरत

वर्ल्ड फुनाकोशी शोतोकान कराते अर्जेनाइजेशन द्वारा बी एस एस कालेज भोपाल में 28 अक्तूबर को आयोजित 15 वी आल इंडिया ओपन कराते प्रतियोगिता
सी बी एस ई स्कूली खेलो के संपन्न हुआ। उक्त प्रतियोगिता में सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा के होनहार राष्ट्रीय खिलाड़ी रजत गोयल ने कराते खेल में अलग अलग विधा काता एवं कुमिते में हिस्सा लिया।
सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती तारकेश मिश्रा ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ि ने पहले भी किकबाक्सिंग एवं विभिन्न मार्शल आर्ट की राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीता है। इसी तारतम्य में उनकी तैयारी इस प्रतियोगिता के लिए भी कराई जा रही थी। उक्त प्रतियोगिता में रजत गोयल ने 16 वर्ष आयु वर्ग काता इवेंट में स्वर्ण पदक तथा कुमिते इवेंट में रजत पदक जीता। रजत गोयल अधिवक्ता पुरषोत्तम सिंह गोयल के पुत्र हैं।


रजत के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कोरबा जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला खेल अधिकारी कोरबा दिनु पटेल, सहायक खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, जिला फेंसिंग संघ के उपाध्यक्ष अंकित वर्मा, क्रीड़ा अधिकारी के आर टण्डन, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी प्यारे लाल चौधरी, कोच लक्ष्मी देवांगन, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के सभी प्रशिक्षकगण जुनैद आलम, अशोक साहू, अंकुश यादव,अंतराष्ट्रीय रैफरी प्रभात साहू, पूजा पांडेय ,मयंक डडसेना , अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी रेहाना फातिमा,प्रतिभा राय, राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश साहा, रमेश साहू, लोकिता चौहान, शुभम यादव ,शानू मेहराज, मोहमद आसिफ, तुलसी बरेठ, विकास नामदेव, कपिल पटेल, विवेकानंद पटेल, रमनदीप कौर, प्रवीण बंजारे,आदित्या पाल एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।