छत्तीसगढ़ : BSF जवानों की अनूठी पहल, परिजनों की आर्थिक सहायता कर साथी को दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 3 नवम्बर । देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल BSF में कार्यरत छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिले से कर्मचारियों ने एक अनोखी पहल की शुरूआत की है। व्हाट्सएप के जरिए एक समूह छत्तीसगढ़िया BSF कर्मचारी परिवार, सभी छत्तीसगढ़ के कर्मचारी (जिनमें महिला प्रहरी भी शामिल हैं) वो BSF में देश की सीमाओं और नक्सल क्षेत्र में तैनात हैं इस परिवार का हिस्सा हैं।

इस समूह के सभी सदस्य जरूरत पड़ने पर रक्त दान और अन्य आर्थिक सहयोग के लिए वचनबद्ध हैं। इसी कड़ी में एक जवान वाल्मिकी सिन्हा जो अब हमारे बीच नहीं रहे। शहीद जवान की अंत्येष्टी और परिवार की आर्थिक सहायता के लिए लगभग एक लाख पचास हजार रूपये की आर्थिक मदद की।

पेश की अद्भुत सामाजिक मिसाल

बता दें कि, जवान वाल्मिकी सिन्हा 162 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल BSF नक्सल प्रभावित क्षेत्र छत्तीसगढ़ में ही तैनात थे। वाल्मिकी राजधानी रायपुर के आरंग ब्लाक के ग्राम रीवा (लखोली) के रहने वाले थे। उनकी मां और परिजनों को आर्थिक सहायता देकर उन्होंने सामाजिक मिसाल पेश की है। अभी तक इस प्रकार की आर्थिक सहायता के साथ श्रद्वांजलि अर्पित करने का ये पहला और अनूठा प्रयास है। इस समूह के सदस्यों का मत है कि, संसार में व्यक्ति आता और जाता है। अगर कुछ रहता है तो उसका अच्छा कर्म, इसलिए निस्वार्थ भाव से अच्छे कर्म करते रहना चाहिए।