CG News :कांकेर पहुंचे पीएम मोदी

कांकेर,02 नवंबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कांकेर में विजय संकल्प महारैली को संबोधित कर रहे हैं। मंच पर उनके साथ भाजपा के तमाम नेता मौजूद हैं। पीएम मोदी ने कांकेर में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रचार कर रहे हैं। साथ ही भाजपा की सरकार बनाने लोगों से अपील भी की।

राज्य में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। 3 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव नजदीक आते ही पार्टियों का प्रचार-प्रसार भी जोरो पर है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बस्तर दौरे पर हैं। लगभग 1 घंटे तक पीएम मोदी कांकेर में रहेंगे। बस्तर में पहले चरण का चुनाव होना है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होने वाला है। बीजेपी ने अब पहले चरण के मतदान के लिए माहौल बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा दी है।