BIG NEWS : दिवाली पर निगम कर्मचारियों को बड़ी सौगात! परमानेंट होंगे सफाई कर्मचारी, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

नईदिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि “कल नगर निगम की सदन में बैठक हुई जिसमें प्रस्ताव पारित कर कहा गया है कि निगम के लगभग 5,000 सफाई कर्मचारियों को पक्का (स्थायी) किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जाता रहा है। 15 साल से निगम में भाजपा की सरकार थी और उन्होंने सफाई कर्मचारियों का शोषण किया है। सीएम ने कहा कि दिवाली के मौके पर यह बहुत बड़ी घोषणा है, दिवाली- छठ पूजा सभी के लिए शुभ हो मैं ऐसी कामना करता हूं।