Blast News : आबादी वाले क्षेत्र में फैक्ट्री संचालित, पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 3 की मौत, 10 गंभीर

दमोह। दमोह की इमलाई फैक्ट्री क्षेत्र में पटाखा गोदाम में विस्फोट हुआ है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में संचालक भी शामिल है। बारूद की चपेट में आने से फैक्ट्री मालिक के शरीर का आधा हिस्सा चीथड़ों में तब्दील हो गया। तीनों के शव निकाले गए हैं। कई लोगों के दबे होने की सूचना थी। बताया गया है। बारूद संग्रहण की परमिट थी, लेकिन फैक्ट्री मालिक अवैध रूप से अपने घर के पिछले इलाके में बारूद से पटाखा निर्माण करवा रहा था।

नियम के विपरीत आबादी वाले क्षेत्र में फैक्ट्री संचालित

प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि नियम के विपरीत आबादी वाले क्षेत्र में फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। लोगों का कहना है कि दिवाली को लेकर बड़ी मात्रा में पटाखा बनाए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया है। लोगों की सूचना पर पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा था।

मलबे में दबे लोगों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया

दमोह शहर के बड़ा पुल क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से फैक्ट्री में काम कर रहे करीब 13 मजदूरों में से 3 मजदूर की मौत हो गई है। इसके अलावा 10 लोग गंभीर घायल है। मलबे में दबे लोगों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अफरा तफरी का माहौल है।

फैक्ट्री संचालक का नाम छुट्टन असाटी बताया जा रहा है

मौके पर दमोह एसपी सुनील कुमार तिवारी, कलेक्टर मयंक अग्रवाल के अलावा पुलिस बल, प्रशासन, नगर पालिका का अमला मौजूद है। फायर बिग्रेड भी पहुंच चुकी है घर में पानी छोड़ा। ऐसी भी जानकारी है कि वहां पर बड़ी मात्रा में बारूद हो सकता है, जिससे फिर से धमाका होने की आशंका है। फैक्ट्री संचालक का नाम छुट्टन असाटी बताया जा रहा है।