CG News :छत्‍तीसगढ़ में बढ़ रही गुलाबी ठंड, आने वाने तीन दिनों में और गिरेगा पारा

रायपुर, 26 अक्टूबर  छत्‍तीसगढ़ में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट के आसार है। इसके चलते ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। बुधवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेश भर में एआरजी सोनहत सबसे ठंडा रहा,यहां का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब ठंड में और बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा ठंड पड़ने के आसार है।

दिन में शुष्क, रात व सुबह होने लगी सर्द

प्रदेश में इन दिनों दिनभर मौसम शुष्क रहता है और सुबह-सुबह तथा रात में मौसम शुष्क रहता है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही आउटर में हल्की ठंड में बढ़ोतरी भी होने लगी है।मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और ठंड में बढ़ोतरी होगी। हल्की ठंड की दस्तक होते ही अब शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी, इससे ठंड और बढ़ेगी।

पूर्वानुमान अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

रायपुर

गुरुवार 32.0 19.0

शुक्रवार  32.1 18.9

बिलासपुर

गुरुवार 30.3 18.3

शुक्रवार 30.5 18.4

दुर्ग

गुरुवार 31.7 16.3

शुक्रवार 31.8 16.4