KORBA : माडर्न कालेज में विद्यार्थियों के लिए गरबा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

कोरबा, 21 अक्टूबर I नवरात्रि के पावन पर्व पर माडर्न काॅलेज, कोरबा महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए गरबा नृत्य प्रतियोगिमा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी विद्यार्थी पारम्परिक वेशभूषा में विभिन्न देवी भक्तिी गीतो पर प्रस्तुतीया दिये। इस आयोजन का मुख्यः उद्देश्य भारतीय संस्कृति से युवा विद्यार्थियों को अवगत कराना है। माडर्न कालेज का मुख्य उद्देश शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। नृत्य की यह विधा जिसे हम गरबा के नाम से जानते है, भक्त द्वारा भगवती को नृत्य एवं संगीत के माध्यम से प्रसन्न करना है। हमारी संस्कृति में यह माना जाता है कि जीवन ही एक नृत्य है और हमें इसे ईश्वर की इच्छा समझकर हर परिस्थति के साथ ताल मिलाना आना चाहिए।

इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बी.सी.ए., बी.एस.सी. (बायों.), बी.एस.सी (सी.एस.), बी.बी.ए., बी.काॅम (सी.ए.), डी.सी.ए., एम.काॅम, पीजीडीसीए, पीजीडीबीएम, एमएसडब्लू, एम.एस.सी (सी.एस) कोर्सेस के विद्यार्थियो ने भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।

विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही माडर्न कालेज का लक्ष्य है। इस प्रतियोगिता में निर्णायको की टीम में सहायक प्राध्यापिका सुश्री आंचल मिश्रा, श्रीमती सोनिका गुप्ता एवं सुश्री रश्मित जुनेजा शामिल है। प्रभारी की भूमिका सहायक प्राध्यापिका श्रीमती शुचिस्मिता मुखर्जी ने निभायी। समन्वयक की भूमिका में सहायक प्राध्यापिका श्रीमती मंजु मानिकपुरी एवं श्रीमती सोनल खरे थे। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहायक प्राध्यापक श्री धन्नजय प्रसाद श्रीवास्तव, श्री गजेन्द्र प्रसाद, सुश्री अंजली महंत ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया