SSP दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा डोंगरगढ़ जाने वाले पद यात्रियों के मार्ग का स्वयं किया गया निरीक्षण, पदयात्रियों को मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा होने पर वें इस यातायात हेल्प लाईन नंबर पर कर सकते है संपर्क

🔸 कुम्हारी टोल प्लाजा से अंजोरा मार्ग में जाने वाले पद यात्रियों का सुरक्षा का लिया जायजा

🔸 पदयात्रियो की सुरक्षा की दृष्टि से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा उनके पीठ व बैग में रेडियम स्टीकर लगाया जा रहा है।

🔸 वाहनो की रफ्तार कम करने नेशनल हाईवे में ड्रम एवं स्टापर से जिक-जेग बनाया गया।

🔸 विभिन्न स्थानों पर पदयात्री को बाएं चलने एवं रूट से अवगत कराने फ्लेक्स लगाया गया।

दुर्ग, 16 अक्टूबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के द्वारा स्वयं डोगरगढ दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुम्हारी टोल प्लाजा से अंजोरा मार्ग का सुरक्षा का जायजा लिया गया। शत प्रतिशत पदयात्रियो के पीठ पर व बैग में रेडियम स्टीकर लगाया लगाने की बात बताई गई, ताकि रात के समय वाहन चालको को पदयात्री आसानी से दिखाई दे सके ताकि किसी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सकें साथ ही पदयात्रियों के लिए रूट चार्ट एवं सर्विस रोड में बाएं चलने हेतु विभिन्न स्थानों पर फ्लेक्स भी लगाया जाने हेतु निर्देश दिए गए।


नवरात्रि के दौरान डोगरगढ जाने वाले वाहन चालको की भीड को देखते हुए नेशनल हाईवे में वाहनो की रफ्तार कम करने हेतु ड्रम एवं स्टापर से विभिन्न स्थानो पर जिक-जेग बनाया गया है। इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 04 हाईवे पेट्रोलिंग के साथ 04 नवरात्रि पेट्रोलिंग को भी तैनात किया गया है जो पदयात्री मार्ग कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक 24 घंटे निरंतर अपने अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते रहेगें पदयात्रियों को मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा होने पर वें यातायात हेल्प लाईन नंबर 9479192029 पर संपर्क कर सकते है।