CG News :पितृ मोक्ष अमावस्या पर कुलदीप निगम वृद्धाश्रम पहुंचे IIM के छात्र

रायपुर,14 अक्टूबर  माना कैम्प स्थित कुलदीप निगम वृद्धाश्रम का आईआईएन के विद्यार्थियों ने भ्रमण किया। पितृ मोक्ष अमावस्या पर विद्यार्थियों ने वृद्धाश्रम  में निवासरत बुजुर्गों के लिए दैनिक उपयोग में आने वाले सामग्री, जूट बैग, मिठाई का वितरण किया।



उक्ताशय की जानकारी देते हुए कुलदीप निगम वृद्धाश्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र निगम ने बताया कि वृद्धजनों के साथ छात्रों ने लोरी सुराना का जन्मदिन भी मनाया। विद्यार्थियों ने सक्षम नाम से संगठन बनाया है। इनकी कोऑर्डिनेटर साक्षी बर्वे के नेतृत्व में धैर्य, दीपक, आयुशी, भावना,निशा, पलक, शुभम, सिद्दार्थ, उपासना, इशिता, स्पंदना, प्रेरणा, प्रियांशी, सलोनी, संकेत, संस्कृति शामिल हुए। इस अवसर पर कुलदीप निगम वृद्धाश्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र निगम , सचिव बिमल घोषाल ,  पारूल चक्रवर्ती लीला यादव उपस्थित रहे।