एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए अधीक्षण अभियंता एवं तीन अन्य कर्मचारियों को दी गई भावपूर्ण विदाई

जांजगीर 01 अक्टूबर 2023-अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा से सितंबर माह में अधीक्षण अभियंता वाय.के.सिंह, कार्यपालन अभियंता वीएस. मनियन, कनिष्ठ पर्यवेक्षक बलराम प्रसाद साहू और अश्वनी कुमार साहू सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति हो रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पाॅवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पाॅवर कंपनी की ओर से आभार जताया।


कार्यपालक निदेशक के हाथों सेवानिवृत्ति अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्मृति चिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव, एसडी द्विवेदी एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ डाॅ. आरके तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कांफ्रंेस हाल में आयोजित विदाई समारोह में कार्यपालक निदेशक एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।


वाय.के.सिंह ने विद्युत मंडल एवं पाॅवर कंपनी में 40 साल 8 माह 27 दिन की सेवाएं दी हैं। जबकि वीएस. मनियन ने 35 वर्ष चार माह की सेवा के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। बलराम प्रसाद साहू ने विद्युत मंडल एवं पाॅवर कंपनी में 38 वर्ष चार माह 29 दिन की सेवाएं दी हैं। वहीं अश्वनी कुमार साहू ने 38 वर्ष 8 माह दो दिन की सेवाएं दी हैं। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी आरएस. टेकाम द्वारा सेवानिवृत्ति अधिकारी एवं कर्मचारियों का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता क्रिस्टोफर एक्का, एन. लकरा, नंदकिशोर घृतलहरे, एसके तारेंद्र, जेके गायकवाड़, वीके सिंह, मुख्य रसायनज्ञ अभय मिश्रा, प्रकाशन अधिकारी बसंत शाहजीत समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रामनारायण राठौर एवं विजय कुमार मिश्रा को विशेष सहयोग रहा।