नागरिकों संग स्वच्छता अभियान में शामिल हुए कलेक्टर-एसपी

कबीरधाम के 7 नगरीय निकायों के 110 वार्डो में चला सामूहिक स्वच्छता अभियान

कवर्धा । स्वच्छता ही सेवा अभियान और स्वच्छता श्रमदान अभियान के दिन जिले के सभी नगरी निकायों के सभी वार्डों में श्रमदान के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। रविवार को कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के सुधा वाटिका में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, वन मंडलाधिकारी चुड़ामणि सिंह, योग आयोग के सदस्य गणेशनाथ योगी, श्रीमती गंगोत्री योगी, पार्षद मोहित महेश्वरी, सुनील साहू, एल्डरमैन दलजीत पाहुजा, कौशल कौशिक, राजकुमार तिवारी, संतोष नामदेव, श्रीमती तारिनी ठाकुर, सीएमओ नरेश वर्मा सहित नर्सिंग कॉलेज के छात्राएं, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक, नागरिक शामिल हुए।

स्वच्छता ही सेवा अभियान और स्वच्छता श्रमदान अभियान कवर्धा नगर पालिका के अलावा स्वच्छता अभियान जिले के सभी नगर पंचायत पंडरिया, पाण्डातराई, बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पिपरिया, इंदौरी के वार्डों में सार्वजनिक स्थलों जैसे चौक चौराहा, गलियां, तालाब, धार्मिक स्थलों और कार्यालय की भी सफाई की गई। इसी तरह सभी जनपद पंचायतों के एक-एक ग्राम पंचायत में  विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया।

विदित है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 01 अक्टूबर को स्वच्छता श्रमदान अभियान के अवसर पर समस्त नागरिकों को समय निकालकर श्रमदान के इस अभियान में सहयोग की अपील की थी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती 02 अक्टूबर के अवसर पर राज्य के हर गली मोहल्ले को सेवाग्राम बनाने में अपना योगदान देने के लिए प्रयास करने का आव्हान किया था। छत्तीसगढ़ राज्य को लगातार स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार प्राप्त हुआ है, जिससे स्वच्छता का छत्तीसगढ़ मॉडल सफल हो रहा है। हर नगरीय निकाय ने स्वच्छता अभियान के लिए हर वार्ड में स्थलों का चयन किया था।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि 02 अक्टूबर महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस पर राज्य शासन के निर्देश पर कबीरधाम जिले के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में आज शहर के सार्वजनिक उद्यान में यह अभियान चलाकर विशेष साफ-सफाई की गई। कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों को हमेश सजग रहना चाहिए। जिले के हर नागरिक, हर परिवार को भी अपने घर के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर समय-समय पर श्रमदान करना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण एंव संवर्धन के लिए समाज को भी आगे आने की जरूरत है। हमे प्लास्टिक, पॉलिथिन की उपयोगिता नहीं करना चाहिए। इसके जगह हमे कपड़े और जूट से बने थैला का उपयोग करना चाहिए।

नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने कहा कि भारत सरकार और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवह्न पर स्वच्छता ही सेवा अभियान आज कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के काली गार्डन में चलाया गया। कवर्धा नगर पालिका को स्वच्छ बनाने के लिए शहर के वार्ड 01 से लेकर 27 वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें नागरिक, प्रबुद्धजन, बुजुर्ग, जनप्रतिनिधियों, मडिया साथी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी सहभागिता निभाई है।

कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के इन वार्डो में चला स्वच्छता ही सेवा अभियान

कवर्धा नगर पालिका के सीएमओ नरेश वर्मा ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कवर्धा नगर पालिका परिषद के वार्ड 1 राम नगर, वार्ड 2 मॉ कर्मा वार्ड, 3 कैलाश नगर, 4 संत रविदास नगर, 5 दीनदयाल वार्ड, 6 महामाया वार्ड, 7 डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड, 8 शंकर नगर, 9 सतबहिनिया वार्ड, 10 मठ वार्ड, 11 बुढ़ा महादेव वार्ड, 12 रामजानकी वार्ड, 13 महबुब शाह दातार वार्ड, 14 शक्ति वार्ड, 15 मारूति वार्ड, 16 मॉ दन्तेश्वरी वार्ड, मिनीमाता वार्ड, 18 गुरूघासी दास वार्ड, 19 मॉ शीतला वार्ड, 20 राधा कृष्ण वार्ड, 21 बहादुर गंज वार्ड, 22 महाराणा प्रताप वार्ड, 23 गुरूगोविन्द सिंह वार्ड, 24 मॉ काली वार्ड कवर्धा, 25 ठाकुर देव चौक, 26 गुरू गोविन्द सिंह वार्ड और वार्ड 27 मॉ विंध्यावासिनी वार्ड कवर्धा में अभियान चलाया गया।