World Cup इतिहास में कितने देशों ने जीती ट्रॉफी, भारत को कितनी बार मिली कामयाबी, जानिए पूरी डिटेल

World Cup Trophies Winners List 1975 To 2019 History: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से इस टूर्नामेंट का आगाज होना है, जिसका फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा।

भारत की मेजबानी में इस बार ये टूर्नामेंट खेला जाना है, जिसकी वजह से भारत को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है। रोहित शर्मा की अगुआई में पहली बार भारतीय टीम वनडे विश्व कप खेलने उतरेगी। इस दौरान टीम इंडिया की नजरें 2011 के बाद इतिहास दोहराने पर लगी होगी। बता दें कि 1975 से लेकर 2019 तक कई टीमों ने विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा किया है।

पहला विश्व कप 1975 इंग्लैंड में खेला गया था, जिसमें वेस्टइंडीज ने जीत के साथ शुरुआत की थी और 48 साल बाद अब इस बार वेस्टइंडीज विश्व कप में नहीं दिखेगा। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं किन-किन देशों के नाम विश्व कप की ट्रॉफी रही और किस टीम ने सबसे ज्यादा बार विश्व कप का खिताब जीता।

ICC World Cup History: जानिए 1975 से 2019 तक किस देश ने जीती विश्व कप ट्रॉफी

  • 1975 वेस्टइंडीज
  • 1979- वेस्टइंडीज
  • 1983- भारत
  • 1987- ऑस्ट्रेलिया
  • 1992- पाकिस्तान
  • 1996- श्रीलंका
  • 1999- ऑस्ट्रेलिया
  • 2003-ऑस्ट्रेलिया
  • 2007- ऑस्ट्रेलिया
  • 2011- भारत
  • 2015- ऑस्ट्रेलिया
  • 2019- इंग्लैंड

ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा बार जीती हैं वर्ल्ड कप ट्रॉफी

बता दें कि विश्व कप की शुरुआत वेस्टइंडीज ने जीत के सात की थी। इसके बाद 1979 में भी वेस्टइंडीज ने खिताब जीता था। भारत ने दो बार विश्व कप जीता है। पहली बार कपिल देव की कप्तानी में साल 1983 में और दूसरा महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2011 में जीता, जबकि पाकिस्तान ने एक बार विश्व कप का खिताब जीता है।

ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार विश्व कप का खिताब जीता है, जो कि बाकी टीमों के अनुसार सबसे ज्यादा है। कंगारू टीम 2 बार उपविजेता टीम भी रही है। इंग्लैंड ने 1 बार विश्व कप का खिताब जीता। साल 2019 में इंग्लैंड ने विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।

1. ICC विश्व कप की शुरुआत कब हुई थी?

जवाब- विश्व कप की शुरुआत 1975 में इंग्लैंड की मेजबानी में हुई थी।

2. ICC World Cup का आयोजन कितने साल में होता है?

जवाब- विश्व कप का आयोजन हर चार बाद होता है। पिछली बार 2019 में क्रिकेट विश्व कप का आयोजन हुआ था, जिसमें इंग्लैंड ने खिताब जीता था।

3. किस देश ने पहला ICC विश्व कप का खिताब जीता था?

जवाब- वेस्टइंडीज ने साल 1975 में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराकर पहला विश्व कप का खिताब जीता था।

4. आखिरी बार किस देश ने जीती थी विश्व कप की ट्रॉफी?

जवाब- इंग्लैंड ने पिछली बार 2019 में न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप का खिताब जीता था।

5. ICC World Cup 2023 का ओपनिंग मुकाबला किस टीमों के बीच होगा?

जवाब- आईसीसी विश्व कप 2023 का ओपनिंग मैच 5 अक्टूबर को डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा।

6. भारत ने ICC World Cup इतिहास में कितनी बार जीता है विश्व कप का खिताब?

जवाब- भारतीय टीम ने दो बार ICC World Cup का खिताब अपने नाम किया है। ये खिताब साल 1983 और 2011 में जीते हैं।

7. ICC World Cup की ट्रॉफी किस टीम ने सबसे ज्यादा बार जीती है?

जवाब- ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आईसीसी विश्व कप का खिताब 5 बार जीता है।