KORBA BREAKING: विसर्जन के दौरान दो गुटों में देखते ही देखते हो गई झड़प, एक युवक की चाकू मारकर हत्या…ये बनी वजह…

कोरबा, 28 सितम्बर । जिले में लगातार में खूनी वारदात होते ही रहता है। जानकारी के मुताबिक़ गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। क़त्ल की इस वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों में हुई जमकर चाकूबाजी की घटना हुई हुआ। जिसमे चाकू के हमले से एक युवक की हुई मौके पर मौत दूसरा हुआ गम्भीर रूप से घायल हो गया है। मृतक 17 वर्षीय हरीश कुमार के पेट और सीने में चाकू से युवकों ने गोदा था। इस पूरी घटना के बाद कोहड़िया मुख्य मार्ग बस्तीवासियों ने किया चक्काजाम किया है। इस घटना में 16 वर्षीय भूपेंद्र नामक किशोर हुआ घायल हो गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर 7 से 8 बार ताबड़तोड़ हमला किया गया था। यह पूरी घटना सीएसईबी चौकी अंतर्गत कोहड़िया केनाल के पास घटित हुई है। मृतक और घायल बरपारा दोनो ही कोहड़िया निवासी है।

जब इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो सूचना पर सीएसईबी चौकी और सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची है। जिला अस्पताल में लोगों की लगी भीड़ लगी हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इसी बीच दो गुटों में देखते ही देखते झड़प हो गई। वही विवाद बढ़ा तो कुछ लोगों ने चाक़ू निकाल लिया और विरोधी पक्ष के एक युवक पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही सीएसईबी चौकी के जवानों को मिली वह भी सीधे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। बहरहाल इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस वारदात के बाद गुस्साए लोगों चक्काजाम भी कर दिया।  उन्हें समझाइस दी जा रही है।