हैंडपंप तकनीशियन भर्ती परीक्षा के लिए उड़नदस्ता दल गठित

अम्बिकापुर, 21 सितम्बर  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा 24 सितंबर 2023 को हैंडपंप तकनीशियन भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन सुबह  10ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक हुई। उक्त परीक्षा जिले के 07 परीक्षा केन्द्रों में संचालित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन, अनैतिक कार्यों/नकल आदि रोकने के लिए उड़नदस्ता दल तथा परीक्षा संबंधित कार्यों के सुचारू रूप से संचालन व पर्यवेक्षण कार्य के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी पीजी कॉलेज के लिए लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता पुरंजन सिदार, राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए पशु चिकित्सा सेवा विभाग के उप संचालक बीपी सतनामी, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के लिए श्रम पदाधिकारी नीतेश विश्वकर्मा, शासकीय मल्टीपरपज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता राजेन्द्र प्रसाद कुटार,शासकीय नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए फॉरेस्ट एसडीओ विजेन्द्र सिंह, विवेकानंद विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए क्रेडा के उप अभियंता जेआर शेडे व सरस्वती शिशु मंदिर के लिए जिला अंत्यावसायी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस तिग्गा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

सभी परीक्षा केंद्रों में  परीक्षा के सफल संचालन, अनैतिक कार्यों,नकल आदि रोकने हेतु उड़नदस्ता दल गठित किया गया है, जिसमें तहसीलदार अम्बिकापुर  उमेश्वर सिंह बाज, नायब तहसीलदार अम्बिकापुर निखिल श्रीवास्तव एवं कमलेश कुमार मिरी शामिल है।