Crime News : आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

जबलपुर, 19 सितम्बर । खमरिया थाना क्षेत्र में एक आदिवासी महिला से दो आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को घटना के बारे में किसी से बोलने पर जान से मारने की धमकी दी। आदिवासी महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपितों पर सामूहिक दुराचार का प्रकरण दर्ज किया। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

आदिवासी महिला शुक्रवार रात लगभग आठ बजे कहीं जा रही थी

खमरिया पुलिस ने बताया कि 48 वर्षीय आदिवासी महिला शुक्रवार रात लगभग आठ बजे कहीं जा रही थी। तभी रास्ते में उसे खिलन यादव और जय यादव ने रोका। महिला कुछ समझ पाती, इसके पूर्व दोनों ने उसे अंधेरे में खींचा और बारी-बारी से उसे हवस का शिकार बनाया। किसी को कुछ बताने पर बदनाम करने और पूरे परिवार को जान से खत्म करने की भी आरोपियाें ने धमकी दी। महिला दहशत में आ गई। वह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। जिसके बाद शनिवार को वे थाने पहुंचे और मामले में एफआइआर दर्ज कराई।