कांग्रेस की जन सरोकार एवं विकासपरक नीति से प्रभावित 68 महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन, कहा – कांग्रेस सरकार में महिलाएं हो रही है आत्मनिर्भर और निर्भय

बिलासपुर,19 सितम्बर I विधानसभा चुनाव पास आते ही आम लोगों का रूझान कांग्रेस की ओर बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश की भूपेश सरकार की विकासपरक नीति तथा अंबिकापुर विधायक उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के अद्भूत जनसरोकार से प्रभावित होकर मस्तूरी विधानसभा की 85 महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महिला उपाअध्यक्ष श्रीमती प्रियंका महानंद के नेतृत्व में क्षेत्र में महिलाएं कांग्रेस कार्यालय पहुंची और कहा कि हमें विधिवत कांग्रेस की सदस्यता लेनी है और हम इस बार मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को लीड दिलाने के लिए बेहतर कार्य करेंगे। बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे के उपस्थिति में इन महिलाओं ने महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका महानंद के सामने कांग्रेस की विधिवत सदस्यता ली।