Glenn Maxwell बने पिता, भारतीय मूल की विनी रमन ने दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के घर एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। दरअसल, मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन ने एक बच्चो को जन्म दिया है। दोनों बच्चे के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया शेयर इसकी पुष्टि की है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन ने एक बच्चे का दिया है। भारतीय मूल की विनी रमन ने अपने बच्चे के जन्म को लेकर एक प्यारी तस्वीर साझा की है। विनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा ने बताया कि लोगन मेवरिक मैक्सवेल ने 11.9.2023 को जन्म लिया।

विनी रमन ने शेयर की तस्वीर

विनी रमन द्वारा शेयर की गई तस्वीर में उनके और मैक्सवेल के हाथ दिख रहे हैं, जहां बच्चे को क्रिकेटर की उंगली पकड़े हुए देखा जा सकता है। इससे पहले, विनी ने मई 2023 में अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। जुलाई में तमिल पारंपरा के तहत गोद भराई समारोह आयोजित किया गया था। बता दें कि मैक्सवेल ने 18 मार्च 2022 को विनी रमन से तमिल रीति-रिवाजों में अनुसार शादी की थी। फिर चर्च में जाकर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की। इन दोनों समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

चोट के चलते रिहैब पर हैं मैक्सवेल

मैक्सवेल के बारे में बात करते हुए, स्टार ऑलराउंडर टखने की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर हैं। मैक्सवेल फिलहाल रिहैब से गुजर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि 2023 वनडे विश्व कप से पहले टीम इंडिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं।