CG News :मंत्री अकबर ने विपत्तिग्रस्त परिवार को सौंपी सहायता राशि

कवर्धा,12 सितम्बर । केबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने सोमवार को कबीरधाम प्रवास के दौरान 1 विपत्तिग्रस्त परिवार को 4 लाख रुपए का चेक सौंपा। मंत्री अकबर ने चेक वितरण करते हुए विपत्तिग्रस्त परिवारों के सदस्यों से कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते है। चेक वितरण करते समय मंत्री अकबर ने परिजनों से भेंट भी की और अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को हर संभव सहायता के लिए आश्वस्त किया।

 

मंत्री अकबर ने बोड़ला विकासखंड के ग्राम पंचायत केसमर्दा निवासी लालुसिंह की आकाशीय बिजली गिरने के मृत्यु हो जाने पर उनके पत्नी ईतवारिन बाई से भेट कर आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए का चेक वितरण किया। चेक वितरण के दौरान कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, पितांबर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य मुखीराम मरकाम, बोड़ला जनपद उपाध्यक्ष सनत जायसवाल सहित क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि मोहम्मद अकबर जब से विधायक और मंत्री बने है, तब से प्राकृतिक आपदा के सभी प्रकरणों पर तत्परात से कार्यवाही की जा रही और विपदाग्रस्त परिजनों, हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि शीघ्रता से मिल रही है। जितने भी प्रकरण हुए है, उनके विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों को कठनाईयों का सामना न करना पड़ें, इसलिए वे खुद उनके घर पहुंचकर विपत्तिग्रस्त परिवार से भेंट मुलाकात कर उन्हे आर्थिक सहायता राशि की चेक प्रदान कर रहे है।