KORBA : राष्ट्रीय स्तर के नृत्य प्रतियोगिता में न्यू एरा प्रथम

कोरबा, 02 सितम्बर I श्री साई निलयम संस्था के द्वारा बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल कोरबा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं साथ ही संस्था को सर्वोच्च सम्मान “प्रणवम प्रतिभा सम्मान” से नवाजा गया। अर्ध शास्त्रीय नृत्य में दृष्या चतुर्वेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छाऊ पर आधारित नृत्य को लोगों ने खूब सराहा। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए आठ समूहों ने भाग लिया।

एकल कत्थक नृत्य में आराध्या शर्मा ने तृतीय स्थान एवं युगल नृत्य में सम्हीता घोष एवं ह्‌यूती आनंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एकल लोक नृत्य कनिष्ठ वर्ग में स्मृती नायर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आन्या शर्मा ने लोक नृत्य वरिष्ठ वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी छात्रों को शाला की नृत्य अध्यापिका केवरा बरेठ ने प्रशिक्षित किया। शाला के चेयरमैन किशोर कुमार साहू एवं शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी।