पं. अरुण शुक्ल बने कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के प्रदेशाध्यक्ष

रायपुर,29 अगस्त  प्रदेश स्तरीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों की बैठक आशीर्वाद भवन में रविवार को संपन्न हुई। इस बैठक में जगदलपुर, राजनांदगांव, भिलाई-दुर्ग, भाटापारा-रोहरा, बलौदाबाजार, लवन, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, एवं रायपुर के पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए। उक्त बैठक में सभी जिलों से आए पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल को नियुक्त किया तथा महासचिव के रूप में पं. अरविंद दीक्षित को जिम्मेदारी सौंपी गई।

साथ ही साथ कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त करने का भी अधिकार अध्यक्ष एवं महासचिव को दिया गया।  इस दायित्व के लिए पं. अरुण शुक्ल ने सभी आभार व्यक्त किया एवं आश्वस्त किया कि आप सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से समाज को एक नई दिशा दिया जाएगा।

इस अवसर पर राजनांदगांव से पं. प्रदीप मिश्र, पं. अजय शुक्ल, पं. अखिलेश तिवारी, पं. भूपेन्द्र बाजपेयी, पं. वी.डी.तिवारी भाटापारा से पं. अटल त्रिवेदी, पं. अजयकांत शुक्ल, पं. देवकांत मिश्र, पं. प्रदीप त्रिवेदी, राजकुमार तिवारी, शरद शुक्ल कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ से पं. आदित्य त्रिपाठी, भिलाई-दुर्ग से पं. गुरूप्रसाद तिवारी, पं. संदीप दीक्षित, पं. विजय तिवारी, पं. आलोक शुक्ल, ममता अवस्थी, पं. श्याम तिवारी, कोरबा से संरक्षक पं. सतीश शुक्ल, जगदलपुर से महिला अध्यक्ष सुहाषिणी शुक्ल, रायगढ़ से पं. दयासागर मिश्र, पं. अखिलेश बाजपेयी, पं. दयानंद अवस्थी, पं. दशरथ दीक्षित, पं. कौशल दीक्षित, पं. सुधीर बाजपेयी, नवयुवक कान्यकुब्ज विकास समिति बिलासपुर से संरक्षक पं. रामप्रसाद शुक्ल, अध्यक्ष पं. अरविंद दीक्षित, सचिव पं. मनोज शुक्ल, पं. गोपाल मिश्र, पं. राजीव अवस्थी, पं. कृष्णमोहन पाण्डेय, पं. महेश शुक्ल, श्रीमती वंदना शुक्ला, पं. शैलेष दीक्षित, पं. शैलेष बाजपेयी, पं. बिमलेश बाजपेयी, बलौदाबाजार से अध्यक्ष पं. श्याम शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष पं. अरविंद शुक्ल, पं. राजकुमार तिवारी, रायपुर से अध्यक्ष पं. अरूण शुक्ल, सचिव पं. सुरेश मिश्र, उपाध्यक्ष पं. राघवेन्द्र मिश्र, उपायक्ष श्रीमती निशा अवस्थी, सहसचिव पं. रज्जन अग्निहोत्री, सहसचिव पं. गौरव शुक्ल, पं. अतुल पाण्डेय, पं. रामकिशोर दीक्षित, पं. जे.पी.मिश्र, पं. अनुराग पाण्डेय, पं. अजय किरण अवस्थी, पं. गिरजाशंकर दीक्षित, पं. प्रकाश अवस्थी, पं. अभिषेक मिश्र, पं. साजेन्द्र पाण्डेय, पं. प्रशांत तिवारी, पं. इन्द्रकुमार तिवारी, पं. प्रभात पाण्डेय, पं. चन्द्रिकाशंकर बाजपेयी, पं. श्रीकांत अवस्थी, पं. रितेश तिवारी, अर्चना त्रिवेदी, अर्चना मिश्रा, सुनयना शुक्ला, सुधा शुक्ला, रीता पाण्डेय, राधा तिवारी, संध्या मिश्रा, पं. एन.एल.शुक्ल आदि उपस्थित रहें।