उत्सव वाटिका बालकों में महिला कांग्रेस द्वारा भव्य रूप मे मनाया गया सावन महात्सव कार्यक्रम

कोरबा,21अगस्त। बालको कांग्रेस के समस्त वार्ड की महिलाओं ने मिलकर एक जुटता का परिचय देते हुए भव्य रूप से सावन उत्सव उत्सव वाटिका मे मनाया जिसमें छत्तीसगढ़ी नृत्य हिंदी गानों में महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति दी तथा गीत गायन एवं सामूहिक नृत्य तथा कुछ छत्तीसगढ़ी खेलो को खेलते हुए मनोरंजन के साथ सावन महां उत्सव कार्यक्रम को धूमधाम से एवं हषोल्लास के साथ मनाया।

मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सपना चौहान, गीता ग्वेल एल्डरमैन नगर पालिका निगम कोरबा ,ममता अग्रवाल , झल कुंवर पूर्व महिला ब्लॉक अध्यक्ष कुसमुंदा।

इस कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से भूमिका निभाने वाली महिलाएं जिन्होंने कार्यक्रम को आयोजित करने में मुख्य भूमिका निभाया जिनमें पूर्व महिला ब्लाक अध्यक्ष तुलसी केवट, ब्लॉक उपाध्यक्ष शायदा खान, वरिष्ठ कांग्रेसी बिंदू साह, सोनू चौधरी ,बबली साहू,गायत्री चंद्रा, गायत्री कर्ष , प्रेरणा केवट, नंदनी पाठक, सुनीता उपाध्याय, डंडेश्वरी साहू आफरीन खातून, मोमीना खातून, सुमित्रा शाह, महेंद्री चौहान,पिक्की सीग,एंव समस्त महिला पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।