जिले में 01 जून से अब तक 521.5 मिमी वर्षा दर्ज

जशपुरनगर,18 अगस्त । जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 521.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 18 अगस्त तक औसत वर्षा 674.7 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 6.3 मिमी वर्षा हुई है।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 570.0 मिमी, मनोरा में 551.4 मिमी, कुनकुरी में 702.1 मिमी, दुलदुला में 617.0 मिमी, फरसाबहार में 275.4 मिमी, बगीचा में 541.6 मिमी, कांसाबेल में 309.3 मिमी, पत्थलगॉव में 489.2 मिमी एवं सन्ना में 637.5 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा कुनकुरी तहसील में दर्ज की गई है।