KORBA CRIME : आपसी विवाद पर चाकू चला चाकू, एक की माैत…पिकनिक मनाने गए थे दीपका के 19 छात्र

कोरबा, 14 अगस्त। दीपका से 19 हाईस्कूूल पास आऊट छात्र रविवार काे नगरदा में पिकनिक मनाने गए थे। जहां किसी बात काे लेकर छात्राें के बीच विवाद हाे गया। इस दाैरान चाकू चलने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हाे गया। अस्पताल ले जाने पर उसकी माैत हाे गई। पुलिस मामले में संदेही छात्राें काे हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल कर रही है।

दीपका थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्कूल पास आऊट 19 छात्र रविवार की सुबह अलग-अलग दाेपहिया बाइक में सवार हाेकर पिकनिक मनाने के लिए निकले थे। वे सक्ती जिला के नगरदा पिकनिक स्पाॅट पहुंचे। जहां पिकनिक मनाने के दाैरान शाम काे किसी बात काे लेकर छात्राें के बीच विवाद हाे गया। इस दाैरान हुई चाकूबाजी में एक छात्र निखिल सिंह उम्र 17 वर्ष गंभीर रूप से घायल हाे गया। उसे चांपा के अस्पताल पहुंचाया गया। इस दाैरान उसकी माैत हाे गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगरदा पुलिस ने संदेही छात्राें काे हिरासत में ले लिया। नगरदा थाना में उनसे पूछताछ करते हुए पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक निखिल सिंह पाली राेड दीपका निवासी ट्रांसपाेर्टर संजय सिंह का पुत्र था। वह 12वीं पास आऊट था। घटना की सूचना मिलते ही संजय सिंह समेत परिजन नगरदा थाना पहुंच गए। दूसरे छात्राें के परिजन भी वहां पहुंच गए। घटना किस तरह से हुआ है अब तक स्पष्ट नहीं है।


नगरदा थाना की टीआई सुनीता नाग के मुताबिक पिकनिक मनाने गए छात्राें के बीच कुछ विवाद हाेने पर एक छात्र गंभीर रूप से घायल हाे गया था। जिसे उपचार के लिए चांपा अस्पताल ले गए थे। जहां उसे मृत घाेषित कर दिया गया। मामले में चांपा में मर्ग कायम किया गया है। आगे कार्रवाई की जाएगी। अभी तक घटना कैसे हुई है यह स्पष्ट नहीं हुआ है। साथी छात्राें से पूछताछ की जा रही है।