KORBA महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव : भाजपा पार्षदों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा पत्र, इन बिंदुओं को किया शामिल

कोरबा, 10 अगस्त I भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल ने महापौर राजकिशोर प्रसाद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। भाजपा के 21 पार्षदों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए सौरभ कुमार को पत्र सौंपा I

इसमें कहा गया है कि महापौर द्वारा विपक्षी पार्षदों के साथ पक्षपातपूर्ण कार्य किया गया है, जिससे विपक्षी दल के वार्डों का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जहां जनहित व विकास के कार्य अवरूद्ध हो गये हैं। स्वास्थ्य व पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है। शहर में सफाई की समुचित व्यवस्था करने में नगर निगम नाकाम है, अत्यंत गंभीर बीमारियों से शहर के लोग प्रभावित हो रहे हैं।

नगर निगम में हर विभाग में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। शहर की सफाई व्यवस्था, जो नगर निगम की प्रथम जिम्मेदारी है वह ध्वस्त हो गयी है, जिससे आमजनों में गहरी नाराजगी है। महापौर के द्वारा शहर स्वच्छता को लेकर कोई समुचित योजना नहीं है। सफाई कार्य दिशाहीन हो चुका है और शहरवासी इससे पीड़ित हो रहे हैं। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि महापौर के विरुद्ध भाजपा पार्षद दल ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है, जो अग्रिम कार्यवाही सम्मिलन में पारित भी होगा। सत्ता पक्ष के बीच पड़ी फूट का लाभ मिलेगा