सामाजिक संस्था कंचन माटी द्वारा महिला सशक्तिकरण बिषय के पर चर्चा परिचर्चा

कोरबा,01अगस्त I सामाजिक संस्था “कंचन माटी,, द्वारा महिला सशक्तिकरण बिषय के पर चर्चा परिचर्चा, विधिक साक्षरता, सतत जन संवाद,के साथ साथ संवैधानिक बिषयों एवं महिलाओं के अधिकारों पर कार्यशाला आयोजित की गई, इस अवसर पर मुख्य वक्ता रमा राज ने कहा कि, आज विश्व में महिलाओं का योगदान सभी क्षेत्रों में हो गया है। ऐसे में हमारी संस्था द्वारा कोरबा जिले में,महिला साक्षरता के माध्यम से समाज के अंतिम महिला तक पहुंच कर उन्हें साक्षरता, के साथ आत्मसम्मान एवं स्वावलंबन का लाभ दिलायेंगी, ताकि उन्हें भी शिक्षा के महत्व को समझाया जा सके,

सचिव ममता टंडन ने भी अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का योगदान समाज के विकास में इसलिए सबसे उपर है, क्योंकि शिक्षित महिलाएं शिक्षा का प्रकाश घर के साथ साथ समाज में भी फैलातीं हैं। कार्यक्रम के अंत मे रंगारंग सावन उत्सव कार्यक्रम किया गया।इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी विदयोन्ति पोर्ते सम्मत श्रोते विमला कंवर अरूणा मार्को उमा सोनी माधुरी ध्रुव महेश्वरी साहू कन्या कर्ष हेमा प्रेमा योगेश्वरी अनीता सरोज आकांक्षा सहित अन्य सदस्य की उपस्थिति रही।