दिल को छू लेगा दुलकर सलमान-जसलीन रॉयल का रोमांटिक गीत ‘हीरिये’, अरिजीत सिंह ने दी आवाज

Salman Dalquer new song अरिजीत सिंह, जसलीन रॉयल और अभिनेता दुलकर सलमान ने रोमांटिक गीत ‘हीरिये’ रिलीज किया है। हीरिये गीत को जसलीन रॉयल ने कंपोज किया है। उन्होंने आवाज दी है और इसके प्रोड्यूस भी किया है। हीरिये को वार्नर म्यूजिक इंडिया द्वारा प्रस्तुत किया गया है और अब यह गाना सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है। अरिजीत सिंह, दुलकर की आवाज बने हैं। म्यूजिक वीडियो में दुलकर और जसलीन फीचर हुए हैं।

कुछ इस प्रकार है ‘हीरिये’ गाने की कहानी

म्यूजिक वीडियो की शुरुआत में जसलीन, हीर-रांझा की प्रेम कहानी की किताब पढ़ते हुए उसमें खो जाती है। किताब से निकलकर दुलकर का किरदार वास्तविक जीवन में आ जाता है और वीडियो में जसलीन के जीवन में घोड़े पर सवार होकर जादुई अंदाज में प्रवेश करता है।

जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता है, वीडियो में कई खूबसूरत स्थान जैसे कि समुद्र तट और वोट पर भी कुछ दृश्य दिखाए जाते हैं। जैसे ही दुलकर का किरदार अपनी दुनिया में वापस जाने के लिए दौड़ लगाता है, जसलीन हीर-रांझा की क्लासिक प्रेम कहानी के पन्ने को जला देती है, जिससे रांझा हमेशा के लिए जसलीन की दुनिया में रह जाता है। जसलीन अपने रांझा को वापस पाने के लिए घोड़े पर सवार होकर समुद्र तट पर जाती है और गाना वहीं खत्‍म हो जाता है।

जसलीन रॉयल और अरिजीत सिंह ने गाया गाना

हीरिये गाने को जसलीन और अरिजीत सिंह ने साथ में गाया है। यह अभिनेता के रूप में दुलकर सलमान का पहला गैर फिल्मी म्यूजिक वीडियो प्रोजेक्ट है। जसलीन और अरिजीत की जोड़ी हिन्दी गानों में काफी समय से साथ काम कर रही है। गाना मंगलवार को रिलीज हुआ था। पिछले 24 घंटों में इस म्यूजिक वीडियो पर को दो मिलियन से व्यूज मिल चुके हैं। यह जोड़ी केसरिया और चन्ना मेरेया जैसे अनगिनत रोमांटिक ट्रैक के लिए जानी जाती है।

दुलकर सलमान ने की गाने की तारीफ

दुलकर सलमान इस ने गाने के बारे में कहा- हीरिये एक बहुत ही खास गाना है। मुझे तुरंत इसकी धुन, म्यूजिक वीडियो का कॉन्सेप्ट और जसलीन और अरिजीत की मधुर आवाज पसंद आ गई। यह एक प्रेम गीत है और मुझे इस खूबसूरत धुन के लिए जसलीन रॉयल और वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ जुड़ने की खुशी है।दिल को छू लेगा दुलकर सलमान-जसलीन रॉयल का रोमांटिक गीत ‘हीरिये’, अरिजीत सिंह ने दी आवाज

नई दिल्ली, जेएनएन। अरिजीत सिंह, जसलीन रॉयल और अभिनेता दुलकर सलमान ने रोमांटिक गीत ‘हीरिये’ रिलीज किया है। हीरिये गीत को जसलीन रॉयल ने कंपोज किया है। उन्होंने आवाज दी है और इसके प्रोड्यूस भी किया है। हीरिये को वार्नर म्यूजिक इंडिया द्वारा प्रस्तुत किया गया है और अब यह गाना सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है। अरिजीत सिंह, दुलकर की आवाज बने हैं। म्यूजिक वीडियो में दुलकर और जसलीन फीचर हुए हैं।