CG NEWS : कांग्रेस कार्यकारिणी की आज बैठक, कुमारी सेलजा, CM भूपेश बघेल और PCC अध्यक्ष दीपक बैज लेंगे पदाधिकारियों से फीडबैक

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक आज राजीव भवन में होगी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दीपक बैज ने कार्यकारिणी के सदस्यों से मुलाकात के लिए यह बैठक बुलाई है। प्रदेश कार्यकारिणी के अलावा जिला, ब्लॉक और मोर्चा संगठन के लोगों का परिचय लेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सभी पदाधिकारियों से उनके क्षेत्र का फीडबैक लेंगे।

जानकारी के मुताबिक नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज प्रदेश पदाधिकारियों से मिलकर कांग्रेस की चुनावी रणनीति को लेकर किए जा रहे कामों की जानकारी लेंगे। साथ ही आगामी चुनाव में पदाधिकारियों के काम करने के तरीके के बारे में चर्चा होने की संभावना है।

बैठक में AICC की महासचिव छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सेलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी के सचिव और प्रदेश प्रभारी चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, सह प्रभारी विजय जांगिड़ की मौजूदगी में दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष एवं मोर्चा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे।

राजीव भवन में जिलाध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण


राजीव भवन में जिलाध्यक्षों और मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण होगा। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी डाटा एनालिटिक्स विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक एवं एलडीएम के राष्ट्रीय सह- समन्वयक और छत्तीसगढ़ प्रभारी राहुल बल और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा प्रशिक्षक के रूप में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।